Shiv Sena (Shinde Gut) Star Campaigner : महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने अपने नेताओं के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के एनसीपी और भाजपा के बड़े नेताओं को भी शामिल किया है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। बता दें कि देशभर में सात फेज में लोकसभा चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी। इस दौरान में महाराष्ट्र की 48 सीटों पर शुरुआती पांच चरणों में वोटिंग होगी।