Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवा शर्मा जैसा कांड कानपुर में, छठी मंजिल से गिरकर कारोबारी के बेटे की मौत; गर्लफ्रेंड से मिलने फ्लैट पर गया था

शिवा शर्मा जैसा कांड कानपुर में, छठी मंजिल से गिरकर कारोबारी के बेटे की मौत; गर्लफ्रेंड से मिलने फ्लैट पर गया था

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मामले की यादें ताजा कर दी। सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रींस अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर संभव खंडेलवाल नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें :- छठ पूजा की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की गई जान, पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक, संभव अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके फ्लैट पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त फ्लैट में गर्लफ्रेंड का मामा भी मौजूद था। इसी दौरान अचानक संभव छठी मंजिल से नीचे गिर गया। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

संभव गुरु कृपा पेपर के मालिक का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि संभव की मौत के पीछे साजिश हो सकती है। परिवार ने मामले में गर्लफ्रेंड की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

लखनऊ के शिवा शर्मा केस से हो रही तुलना

इस घटना की तुलना लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मामले से की जा रही है। उस मामले में भी एक अपार्टमेंट से गिरकर युवक की मौत हुई थी। कानपुर की घटना में भी युवक का ऊंची मंजिल से गिरना और परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। फुटेज के अलावा मौके की परिस्थितियों और संबंधित लोगों के बयानों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संभव की मौत दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

पढ़ें :- Cyber Fraud: PM आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल भेजकर खाते से उड़ाए लाखो रुपये
Advertisement