लखनऊ। शिवांता फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम प्रकाश सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस-2024 के अवसर पर गोमती नगर विस्तार स्थित पार्क में बुधवार सुबह छाया और पर्यावरण के लिए हितकर नीम पाकड़ आम आदि का पौधा लगाया। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण तथा आरएडब्ल्यु सेक्टर 4 आदि मौजूद रहे।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
वहीं पर्यावरण दिवस पर फाउंडेशन ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट ‘पर लिखा-माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लखनऊ में पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धरती माता और प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए फाउंडेशनपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सेवारत है।