Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवपाल यादव बोले- जब रामलला के चढ़ावे की गड़बड़ियों पर जवाबदेही तय नहीं, तब प्रदेश के ख़ज़ाने की जवाबदेही पर जनता कैसे भरोसा करे?

शिवपाल यादव बोले- जब रामलला के चढ़ावे की गड़बड़ियों पर जवाबदेही तय नहीं, तब प्रदेश के ख़ज़ाने की जवाबदेही पर जनता कैसे भरोसा करे?

By Abhimanyu 
Updated Date
UP Assembly Monsoon Session : यूपी की योगी सरकार विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज अनुपूरक बजट पेश करने वाली है, जो 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। इस बजट में सरकार कुछ अहम ऐलान कर सकती है। लेकिन, विधानसभा में मंगलवार को भी हंगामें के आसार हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अनुपूरक बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अनुपूरक बजट ला रही है।
सपा नेता शिवपाल यादव ने मंगलवार को एक्स पोस्ट के जरिये योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “जिस सरकार से अपना मूल बजट ही 30–50% तक खर्च नहीं हो पाया, वह अब अनुपूरक बजट के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने निकली है। प्रभु राम के नाम पर राजनीति की सबसे ऊँची चोटी बनाने वाली भाजपा बताए-जब रामलला के दरबार में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों और कथित गड़बड़ियों पर भी जवाबदेही तय नहीं हो पाई, तब प्रदेश के ख़ज़ाने की जवाबदेही पर जनता कैसे भरोसा करे? यह सरकार विकास से ज़्यादा प्रचार और जवाबदेही से ज़्यादा बहानों में विश्वास करती है। उत्तर प्रदेश को अनुपूरक बजट नहीं, ईमानदार नीयत और बेहतर वित्तीय प्रबंधन चाहिए।”
पढ़ें :- योगी कैबिनेट में आज कई बड़े फैसलों की तैयारी, लखनऊ-नोएडा में U-HUB से लेकर जेवर लिंक एक्सप्रेसवे तक अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!
Advertisement