Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाए हुए नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी
दरअसल, यह मगरमच्छ पिछले तीन सप्ताह से गांव में छुपा हुआ था जिसकी वजह से लोग दहशत में थे। तीन हफ्ते की कड़ी निगरानी के बाद वन विभाग की टीम ने इस विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि लोग इस वीडियो को मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और शख्स की तुलना बाहुबली फिल्म के महेंद्र बाहुबली से कर रहे हैं।
मगरमच्छ को कंधे पर लादकर ले जाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो वायरल !!
बीते तीन हफ्ते से गांव में दहशत फैलाए था विशालकाय मगरमच्छ !!
तीन हफ्ते की कड़ी निगरानी के बाद वनविभाग की टीम और एक्सपर्ट लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ा !!
हमीरपुर का वायरल वीडियो !!#ViralVideo… pic.twitter.com/jKT6eJxUjX— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP
(@ManojSh28986262) November 26, 2024
पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची दिल्ली पुलिस, अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स मगरमच्छ को चावल के बोरे की तरह अपने कंधे पर लादे हुए है। मगरमच्छ का आकार काफी बड़ा है और सफेद बनियान पहने और सिर पर सफेद गमछा बांधे शख्स इसे बड़ी ही आसानी से उठाए हुए है। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान है, अच्छी बात यह है कि वन विभाग वालों ने मगरमच्छ का मुंह बंधा हुआ है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि शख्स के आसपास भीड़ है जो इस घटना को देख रही है।