Shocking Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला दबंगई देखने को मिली है. दरअसल, महिला ने सीट पर बैठे युवक को वहां से उठने के लिए कहा. जिससे कि वह आराम से बैठ कर सफर कर सके.
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
जब युवक ने ऐसा नहीं किया, तो महिला भड़क गई. इसके बाद वह गुस्से में शख्स की गोद में जाकर बैठ गई और कहा कि वह रूल फॉलो कर रही है. महिला की इस हरकत से बगल में बैठा दूसरा युवक असहज हो जाता है. इसके बाद वह अपनी सीट छोड़कर वहां से उठ जाता है.
I don't think it is a women's seat.
What rule regulations is she talking about ? pic.twitter.com/Z23oNtZyLw
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) March 12, 2024
पढ़ें :- रोबोट ने किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में
वायरल वीडियो में महिला यह कहती नजर आ रही है कि अब हम भी बेशर्म बन जाएंगे. मैं तो यहीं बैठूंगी. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.