Shocking Video : दुबई में रहने वाली सौदी नाम की एक महिला ने बच्चे पैदा करने के लिए अपने ही पति से करोड़ों रुपए और महंगे गिफ्ट्स मांगे हैं. उसने अपनी डिमांड से जुड़ा एक वीडियो भी इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है. महिला का कहना है कि वह बच्चे पैदा करने का दर्द फ्री में नहीं सहेगी.
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
सौदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के टेक्स्ट और कैप्शन में लिखा है- जब मेरा बच्चा होगा तो मैं अपने करोड़पति पति से इन चीजों की अपेक्षा करती हूं. मुझे लगता है कि ये काफी उचित हैं, आप क्या सोचते हैं? विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति करोड़पति है. इसलिए वह हर प्रेग्नेंसी से पहले अपने पति से ढाई से तीन करोड़ रुपए तक का गिफ्ट लेती है.
इतना ही नहीं वह कुछ पैसे भी अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाती है. डील फाइनल होने के बाद ही वह प्रेग्नेंट होती है और बच्चे को जन्म देती है. इस बार सौदी ने प्रेग्रेनेंट होने के लिए अपने पति से 20 बेडरूम का महल और ढेर सारा कीमती सामान मांगा है.सौदी की इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मैडम ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं है. दूसरे ने लिखा- यह एक भौतिकवादी कदम है.