Shocking video: उत्तराखंड ऋषिकेश की गलियों में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है. यहां एक सांड खड़ी स्कूटी को अपने सींगों अड़ाकर चलाता हुआ सड़क पर दौड़ता नजर आया. यह हैरान कर देने वाली घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सांड अचानक एक पार्क की गई स्कूटी को उठाता है और उसे खींचते हुए सड़क पर ले जाता है.
पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
यह दृश्य इतना अनोखा था कि जिसने भी देखा, दंग रह गया. हालांकि देखकर ये भी लगता है कि संभवत: उसके सींग स्कूटी में फंस गए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे देखकर हैरानी के साथ-साथ मजाकिया टिप्पणियां भी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूमते मवेशियों पर नियंत्रण की मांग की है.
वीडियो में दिखता है कि सांड सड़क पर खड़ी एक स्कूटी पर चढ़ जाता है और संभवत: उसके आगे के दो पैर और सींग उसमें फंसा जाते हैं. स्कूटी के टायर फ्री है और वह तेजी से आगे की ओर चलने लगती है. साथ- साथ सांड भी पीछे के दो पैरों के सहारे अपने आप भागने लगता है.
इंसानों को स्कूटी चोरी करते हुए बहुत बार देखा होगा लेकिन ऋषिकेश में स्कूटी चोरी का मामला कुछ अलग है। यहां गली में घूमने वाले आवारा सांड भी बाइक स्कूटी का शौक रखते है। pic.twitter.com/37TRoCzhcb
— bhUpi Panwar (@askbhupi) May 2, 2025
पढ़ें :- 66 साल पहले कानपुर-लखनऊ के बीच शुरू हुई थी देश की पहली STD सेवा, बदल गया फोन करने का अंदाज
थोड़ा आगे जाकर स्कूटी किसी रेलिंग से टकराकर गिर जाती है और सांड एक किनारे हो जाता है. लोगो इस वीडियो को शेयर कर एक से एक फनी कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि सांड को स्कूटी चलानी थी तो कोई कह रहा है कि वह जल्दी में स्कूटी से निकलना चाहता था. कई लोग ये भी कह रहे हैं कि सांड ने स्कूटी को चुरा लिया है.