अमेठी। भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव फिल्म “अग्निपरीक्षा” की शूटिंग के लिए शनिवार को तहसील मुसाफिरखाना पहुंचे। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की तरफ से ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने स्वागत किया। जिले के बिकास खण्ड मुसाफिरखाना मे ग्राम बरना निवासी कांग्रेस कमेटी मुसाफिरखाना ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के आवास पर एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गयी। इस अवसर पर लोगो का हुजूम उमड पडा।
पढ़ें :- ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना तो सपा नेता बोले-2027 चुनाव के बाद आपकी राजनीति समाप्त होने जा रही
रिपोर्ट- कौशल किशोर मिश्रा