मुंबई: शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा है कि वह राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। राहुल उनकी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लेखक हैं।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
आपको बता दें, मार्च की शुरुआत में जब जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन (Pre wedding function of Anant Ambani and Radhika Merchant) थे तब श्रद्धा को एयरपोर्ट पर राहुल के साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि श्रद्धा मीडिया के सामने उनके साथ खुलकर नहीं आ रही थीं।
अब खबर आ रही है कि श्रद्धा रिश्ते को किसी से छिपाना नहीं चाहती हैं। एक खबर के मुताबिक रिश्ता अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां वे इसे किसी से छिपाना नहीं चाहते। वेबसाइट के मुताबिक दोनों फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान साथ आए। उस दौरान दोनों का बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हो गया। वे एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं इसलिए अब रिलेशन को छिपाना नहीं चाहते।
रिपोर्ट में यह भी है कि भले ही उन्हें साथ फोटो क्लिक करवाने में परेशानी नहीं है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे जल्द ही रिलेशनशिप ऑफिशयल करेंगे। दोनों काफी प्राईवेट हैं और रिश्ते को लाइमलाइट से बचाना चाहते हैं। दोनों फिलहाल हैप्पी प्लेस में हैं। दोनों का परिवार भी उन्हें साथ में पसंद करता है। श्रद्धा के वर्कफ्रंट को देखें तो अब वह फिल्म ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव के साथ दिखेंगी।