Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shravasti News : दलित किशोर ने तीन दबंगों पर लगाया पेशाब पिलाने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Shravasti News : दलित किशोर ने तीन दबंगों पर लगाया पेशाब पिलाने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

By santosh singh 
Updated Date

श्रावस्ती। यूपी (UP) के श्रावस्ती जिले (Shravasti District) के गिलौला थाना क्षेत्र (Gilaula Police Station Area) के ग्राम रायपुर बिलेला निवासी एक किशोर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने गांव के ही तीन लोगों पर बीयर की बोतल में पेशाब कर उसे पिलाने का आरोप लगाया है। मामले में किशोर के भाई की तहरीर पर गिलौला पुलिस (Gilaula Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- जब कच्चे तेल की कीमतें $24 प्रति बैरल तक कम हो गई हैं, तो फिर लोगों को राहत क्यों नहीं दी जा रही: रणदीप सुरजेवाला

पीड़ित के अनुसार एक जुलाई को गांव के ही किशन उर्फ भूरे तिवारी पुत्र बड़के उर्फ पवन ने उसके 15 वर्षीय छोटे भाई से डीजे मशीन रखवाने को कहा था, जिसे रखवा कर लौटते समय तीनों ने उसे दोबारा जेनरेटर रखवाने को कहा था। आरोप है तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे गांव के ही दिलीप मिश्रा पुत्र बाबूराम, सत्यम तिवारी पुत्र रमाकांत ने उसे रोक लिया।

इस दौरान दिलीप मिश्रा (Dilip Mishra) ने बीयर की बोतल में भरकर किशोर को पेशाब पिलाने का प्रयास किया। किशोर के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारा पीटा साथ ही तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दिया। तभी सत्यम व किशन ने किशोर को जमीन पर पटक कर पेशाब पिला दिया साथ ही मामले की शिकायत करने पर जान से मारने व गांव से उजाड़ने की धमकी भी दिया।

पीड़ित की तहरीर पर गिलौला पुलिस (Gilaula Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला महिमा नाथ उपाध्याय (In-charge Inspector Gilaula Mahima Nath Upadhyay) का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पढ़ें :- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से फ्लाइट सेवा का हुआ शुभारंभ: CM बोले-अन्नदाता किसानों का है अमूल्य योगदान
Advertisement