Shreyas Iyer Injured : भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद अय्यर रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आए हैं, लेकिन रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मैच के दौरान वह चोटिल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो पीठ की चोट के चलते वह आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ में 95 रनों की पारी खेली, लेकिन इसी पारी के दौरान उनकी पीठ की चोट फिर से उभर आयी है। जिसके बाद अय्यर को दो बार मुंबई के फिजियो से इलाज लेना पड़ा। हालांकि, खेल के चौथे दिन बुधवार को वह पूरे दिन मैदान पर नहीं उतर सके। बता दें कि पिछले साल अय्यर ने इस चोट की सर्जरी कराई थी और अब इसी चोट के कारण वे आईपीएल 2024 के कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अय्यर अपनी पीठ के स्कैन के लिए एक अस्पताल गए थे। एक सूत्र ने बताया, ‘चोट ठीक नहीं लग रही। यह वही पीठ की चोट है, जो बढ़ गई है। इसकी संभावना नहीं है कि वह रणजी ट्रॉफी फाइनल के पांचवें दिन मैदान पर उतरेंगे। उन पर आईपीएल के शुरुआती मैच मिस करने का खतरा मंडरा रहा है।’ अय्यर आईपीपीएल में केकेआर के कप्तान हैं। ऐसे में उनका चोटिल होना
सूत्रों का कहना है कि घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस चोट के बारे में बताया था, जो उन्हें फिर से परेशान कर रही है।” हालांकि, एनसीए की मेडिकल टीम के प्रमुख नितिन पटेल ने उन्हें फिट बताया था। बीसीसीआई ने उन्हें इसी आधार पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था कि वह रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेल रहे थे।