Shubman Gill News: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लीग मैच खत्म होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी शुबमन गिल (Shubhman Gill) और आवेश खान (Avesh Khan) को रिलीज करने का फैसला किया है, जबकि सुपर 8 और उसके बाद के मैच के लिए रिंकू सिंह व खलील अहमद बतौर रिजर्व खिलाड़ी टीम के साथ ही रहेंगे। वहीं, अनुशासनात्मक कारणों के चलते स्वदेश भेजे जाने की खबरों पर गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
दरअसल, कनाडा के खिलाफ भारत के लीग आखिरी मैच से पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शुबमन गिल (Shubhman Gill) को अनुशासनात्मक कारणों (Disciplinary Reasons) के चलते स्वदेश भेजा जा रहा है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर गिल द्वारा रोहित शर्मा को फॉलो न किए जाने पर दोनों के बीच अनबन का दावा किया जा रहा था। वहीं, अब गिल ने इन अफवाहों को जवाब इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खास फोटो शेयर की है, जिनमें वह रोहित और उनकी बेटी समायरा के साथ दिख रहे हैं। इसी के साथ गिल ने फोटो को कैप्शन दिया, ‘समायरा और मैं रोहित से अनुशासन की कला सीख रहे हैं।’
बता दें कि कनाडा के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ नेप्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यह शुरू से ही योजना थी। जब हम अमेरिका आएंगे तो चार (रिजर्व) खिलाड़ी साथ आएंगे। दो फिर घर लौटेंगे और दो हमारे साथ वेस्ट इंडीज जाएंगे, इसलिए टीम के चयन के समय से ही यही योजना थी। कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को रिलीज किया जा रहा है।’