Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Shubman Gill ODI Ranking: खत्म हुई बाबर आजम की बादशाहत, शुबमन गिल बनें वनडे के नए किंग

Shubman Gill ODI Ranking: खत्म हुई बाबर आजम की बादशाहत, शुबमन गिल बनें वनडे के नए किंग

By Abhimanyu 
Updated Date

Shubman Gill ICC ODI Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रच दिया है। गिल ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म को पछाड़ते हुए आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर- 1 की पोजीशन हासिल कर ली है। बाबर अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग के अनुसार, भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज शुबमन गिल 796 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं, जबकि बाबर आजम 773 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। यह दूसरी बार है जब गिल ने वनडे क्रिकेट में नंबर-1 रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले उन्होंने 2023 में ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप के बीच में बाबर को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था।

शुबमन गिल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के तीसरे वनडे के दौरान अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 112 रन की शतकीय पारी ने रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में मदद की। इससे पहले उन्होंने दूसरे वनडे में 60 रन और पहले वनडे में 87 रनों की पारी खेली थी।

इसके अलावा, गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में श्रीलंका के स्पिनर महेश दीक्षाना पुरुषों की वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं – उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को पछाड़कर पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Advertisement