Shukra Gochar 2025 : सौंदर्य के देवता शुक्र देव की चाल बदलने वाली है। भौतिक सुख प्रदाता शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत ही अहम माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पड़ता है। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, शुक्र देव को सौंदर्य, ऐश्वर्य, विलासिता और सांसारिक सुखों का कारक बताया गया है। इनके राशि परिवर्तन और गोचर से सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, आज 12 मार्च को शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र के साथ युति का निर्माण करने जा रहे हैं, जिस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनका भाग्य इस दौरान बदल सकता है। शुक्र ग्रह शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इस नक्षत्र के कारक राहु हैं। आइये जानते किन राशियों को मिलेगा इनके चाल बदलने का लाभ।
पढ़ें :- Nautapa 2026 : नौतपा में 9 दिन सूरज बरसाएगा आग , जानें के नियम
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है।भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। करियर लाभ मिलेगा। आपके रिश्तों में भी सुधार होगा, खासकर रोमांटिक रिश्तों में। रिश्ते में एक नई समझ और सामंजस्य आएगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह समय जीवन में खुशियां और समृद्धि लाने वाला है। शुक्र का प्रभाव आपके धन और समृद्धि में वृद्धि करेगा। सुखद परिणाम परिणाम मिलने के संकेत है। राहु के नक्षत्र में प्रवेश से आपके अंदर एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा, जिससे आप अपनी मुश्किलों को भी आसानी से पार कर सकेंगे। इस समय आपकी सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह समय बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। राहु का प्रभाव आपके रचनात्मक विचारों और मानसिक शक्ति को बढ़ाएगा। इस समय आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको सफलता दिलाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही, आपको अपने रिश्तों में भी संतुलन बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि राहु कभी-कभी भ्रम उत्पन्न कर सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सौभाग्य और सफलता का संकेत है। राहु का नक्षत्र में प्रवेश आपको नए अवसरों और संभावनाओं के लिए तैयार करेगा। यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में कदम रखने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है।
पढ़ें :- Ganga Dussehra 2026 : गंगा दशहरा पर सिर्फ 10 डुबकी और जीवन के ये 10 महापाप जड़ से खत्म!
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। शुक्र और मित्र की युति आपके करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। अगर आप किसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या अपने करियर में नए अवसरों की तलाश में हैं, तो इस समय आपको सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। राहु के नक्षत्र में प्रवेश से आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप किसी भी कठिन परिस्थिति को आसानी से पार कर सकेंगे।