Sidharth Malhotra’s ‘Girl Dad’: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपने पिता बनने के इस खास दौर को खुलकर जी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
पढ़ें :- Dimple Kapadia Birthday: बिना तलाक सुपरस्टार से दूरी, डिंपल की सबसे रहस्यमयी लव स्टोरी!
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
इस तस्वीर में सिद्धार्थ अपने बालों में छोटा सा बो क्लिप लगाए नजर आ रहे हैं— जो साफ दिखाता है कि वह अपनी नन्ही बेटी के साथ हर पल को एंजॉय कर रहे हैं। यह एक सच्चे “गर्ल डैड” की झलक है, जो अपनी बेटी के साथ बिताए छोटे-छोटे पलों को भी खास बना देता है।
उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “Tell me you’re a girl dad without telling me you’re a girl dad”, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सिद्धार्थ की इस क्यूट पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया। जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने भी इस पर रिएक्ट किया।
‘डैड अवतार’
वहीं, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी और बेटी सराया के साथ उनकी यह झलक फैंस को बेहद पसंद आ रही है। लोग उन्हें प्यार से ‘पुकी’ कहकर बुला रहे हैं और इस नए ‘डैड अवतार’ की खूब तारीफ कर रहे हैं। सिद्धार्थ का यह अंदाज यह दिखाता है कि स्टार होने के साथ-साथ वह एक बेहद प्यार करने वाले और जिम्मेदार पिता भी हैं।
रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता