Simple Ultra: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से बढ़ते चलन के बीच सिंपल एनर्जी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Ultra मार्केट में उपलब्ध है। वहीं रेंज की बात करें तो यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 400 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज देने का दावा करता है। Eco मोड़ में 240 किलोमीटर तक चल सकता है।आइए इसके बारे में जानते हैं।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
बैटरी पैक और चार्जिंग टेक्नोलॉजी
Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5 kWh पावर का डुअल बैटरी पैक दिया गया है. इसमें फिक्स्ड और रिमूवेबल (पोर्टेबल) दोनों तरह की Battery setup मिलता है, जिससे इसे घर या ऑफिस कहीं भी Easy to charge किया जा सकता है।
अलग-अलग राइडिंग मोड्स
इसमें 6 अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
टचस्क्रीन डिस्प्ले
इसमें 7 इंच का नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल वाला टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, पार्क असिस्ट (रिवर्स मोड), हिल होल्ड और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है।
फास्ट चार्जर
यह स्कूटर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फास्ट चार्जर की मदद से इसे 0 से 80 परसेंट चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 15 मिनट का समय लगता है।
पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
होम चार्जर
वहीं नॉर्मल होम चार्जर से इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 8 से 8.5 घंटे लगते हैं।
टॉप स्पीड
इसमें 8.8 kW की पावरफुल PMSM मोटर लगी है, जो 115 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड देती है। यह स्कूटर सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है।