Angie Stone Passed Away: No More Rain और Wish I Didn’t Miss You जैसे सॉन्ग्स से म्यूजिक की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली फेमस सिंगर की एक भयानक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इस खबर से फैंस और उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है और सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट सिंगर की मौत पर दुख जता रहे हैं।
पढ़ें :- Bhojpuri Bawaal : शो में कमेंट्स का एक्ट्रेस काजल राघवानी ने दिया जवाब, निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए, देखें Video
ग्रैमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड आर एंड बी सिंगर एंजी स्टोन ने 63 साल की उम्र में हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। एंजी स्टोन ऑल-फीमेल हिप-हॉप तिकड़ी द सीक्वेंस की मेंबर थीं और उन्होंने कई हिट गाने म्यूजिक वर्ल्ड को दिए थें। 1 मार्च 2025 को एंजी स्टोन ने अपनी आखिरी सांस ली और उनकी मौत से फैंस दुखी हो गए हैं।
Rest In Peace, Angie Stone.
A legendary voice of house, soul & disco, gone far too soon.
Her music transcended genres and ALWAYS made people dance.
पढ़ें :- इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बच्चों को अकेले देखने की नहीं मिलेगी इजाजत! सीबीएफसी ने लगाई शर्त
Our thoughts are with her family & friends. pic.twitter.com/VXuwUr4XEu
— Defected Records (@DefectedRecords) March 1, 2025
सिंगर एंजी स्टोन की मौत की पुष्टि करते हुए संगीत निर्माता और स्टोन के लंबे समय तक प्रबंधक रहे वाल्टर मिल्सैप तृतीय ने की है। वाल्टर मिल्सैप ने एसोसिएटेड प्रेस को एक ईमेल के जरिए बताया है कि सुबह करीब 4 बजे जिस कार से वो अलबामा से अटलांटा लौट रही थीं, वो अचानक सड़क पर पलट गया और फिर उसे बड़े से ट्रक ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि सिंगर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।