Chako Uthup passed away : एक दुखद खबर संगीत की दुनिया से है, मशहूर बॉलीवुड गायिका उषा उत्थुप (Singer Usha Uthup) के पति जानी चाको उत्थुप अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनका सोमवार को कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो कल रात घर पर जब टीवी देख रहे थे तो उन्हें कुछ बेचैनी हुई और सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि 78 वर्षीय चाको उत्थुप की अकस्मात मौत से हर कोई सदमे में है और उनके निधन से पूरा परिवार और फिल्म उद्योग शोक में डूबा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दुख प्रकट किया है। मालूम हो कि लोकप्रिय गायिका पति जानी चाको उत्थुप चाय बागान क्षेत्र से जुड़े थे। इस शादी से दोनों को एके बेटा सनी है।
चाको गायिका उषा के दूसरे पति थे, इससे पहले उन्होंने रामू अय्यर से शादी की थी लेकिन ये शादी केवल पांच साल चली थी। पहली शादी के टूटने के बाद से उषा के जीवन में काफी खालीपन आ गया था, जिसकी भरपाई चाको ने की थी। उषा और उनका एक सफल वैवाहिक जीवन रहा है।