Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘सर गलत तरीके से छूते थे…’शिक्षक की घिनौनी करतूत ने किया शर्मसार, शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

‘सर गलत तरीके से छूते थे…’शिक्षक की घिनौनी करतूत ने किया शर्मसार, शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में एक, दो नहीं बल्कि 24 छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा हुआ तो आरोपी के बारे में जानकार लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, इस मामले का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसी सरकारी स्कूल का शिक्षक है, जिसके करतूत से शिक्षक नाम के शब्द को शर्मिंदा कर दिया है। वहीं, इस मामले में अब शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- पप्पू यादव की लोकप्रियता भाजपा पचा नहीं पा रही, प्रेस कांफ्रेंस में हमलावर के चाकू लेकर पहुंचने की घटना बेहद गंभीर: अखिलेश यादव

शिक्षक की करतूत लोगों के सामने तब आई जब उन कक्षा 8 और 10वीं कि मासूम छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य के पास उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कारवाई थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी हुई। स्कूल प्रशासन के मुताबिक, शुक्रवार को 24 छात्राओं ने लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि टीचर ने उन्हे गलत तरीके से छुआ है। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने बताया कि इस मामले को स्कूल की यौन उत्पीड़न की रोधी समिति को भेज दिया गया है। इसके साथ ही, जब पैरेंट्स को बैठक में बुलाया गया तब वहां पाया गया कि मोस्टली बच्चों के पैरेंट्स को इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पढ़ें :- सपा विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू सड़क हादसे में घायल, बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप कारों की भिड़ंत
Advertisement