Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बहनों की बेरहमी से हत्या, दोनों नाबालिग भाई गिरफ्तार, पिता फरार

बहनों की बेरहमी से हत्या, दोनों नाबालिग भाई गिरफ्तार, पिता फरार

By Sushil Sah 
Updated Date

Horrific Honor Killing, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद से सम्मान के नाम पर हत्या (Honor killing) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव में सोमवार, 8 जून की शाम को हुई थी। खबरों के मुताबिक, एक पिता ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर अपनी ही दो बेटियों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर क्रूरता से हत्या कर दी। लाली निषाद (20 वर्ष) और शीला निषाद (18 वर्ष)मृतकों की पहचान मृतकों के रूप में हुई है। खबरों में पता चला है कि सोमवार शाम को पिता रामप्रसाद मल्लाह ने अपनी दोनों बेटियों को एक कमरे में बंद करने के बाद उसने अपने दो नाबालिग बेटों (उम्र 12 और 14 वर्ष) के साथ मिलकर उन दोनो लड़कियों पर लाठी और भारी डंडों से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आई और दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें :- PoK में कत्लेआम, 19 बच्चे और 7 गर्भवती महिलाएं ढेर

हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पिता अपनी बेटियों के गांव के ही दो युवकों के साथ संबंधों से बेहद नाराज था। साथ ही ये भी पता चला है कि दोनों बहनें पिछले साल उन युवकों के साथ घर से भाग गई थीं और करीब छह महीने पहले ही वापस लौटी थीं। इसी बात को लेकर घर में बहुत दिनों से विवाद चल रहा था। इस भयानक घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग भाई घर पर ही मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। हांलाकि, पूछताछ में उनदोनों ने हमले में शामिल होने की बात स्वीकार ली है। आपको बता दे कि इस वारदात को अंजाम देनेवाला मुख्य आरोपी रामप्रसाद मल्लाह गांव से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस घटना की सूचना सोमवार रात गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद कर लिए हैं।

Advertisement