Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sitapur News: आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे अखिलेश यादव, जल्द हो सकता है रामपुर प्रत्याशी के नाम का एलान

Sitapur News: आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे अखिलेश यादव, जल्द हो सकता है रामपुर प्रत्याशी के नाम का एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

सीतापुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा भी बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी की तरफ से भी लगातार प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा रहा है।

पढ़ें :- यूक्रेन में आम नागरिक पर रूसी ड्रोन से हमला, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया, 'बड़ा युद्ध अपराध'

इन सबके बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार सीतापुर जिला कारागार पहुंचे हैं, जहां वो आजम खान से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि, जेल प्रशासन ने उन्हें करीब एक घण्टे की मुलाकात का वक्त निर्धारित किया है।

कहा जा रहा है कि, आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव रामपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। साथ ही इस मुलाकात के सियासी मायने बेहद अहम हैं। अखिलेश यादव के साथ सपा के कई अन्य नेता अंदर गए हैं।

 

पढ़ें :- बांकीपुर उपचुनाव हार का अनंत सिंह बीजेपी पर फोड़ा ठीकरा, बोले-घमंड हो गया था कि कलकत्ता, विदेश व बंबई जीत गए, बिहार ही नहीं पूरे देश में इनकी हालत खराब
Advertisement