Sitapur News: सीतापुर शहर कोतवाली में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक वारदात हुई। यहां पर एक चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। कमरे के अंदर उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस अब जांच करने में जुटी है कि, चिकित्सक ने खुद को गोली क्यों मारी?
पढ़ें :- यूपी में ट्रांसफार्मर से टकराई कार, 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, 3 घायल
शुरूआती जानकारी में सामने आया कि, शहर कोतवाली के कुछ कदम की दूरी पर मोहल्ला बट्सगंज निवासी राजेंद्र चौधरी (69) खैराबाद में अपना एक क्लीनिक चलाते थे। उनका शव कमरे में अंदर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि, चिकित्सक ने खुद को कमरे के अंदर बंदकर कनपटी पर गोली मार ली। घटना के समय उनकी पत्नी घर में मौजूद थीं। बिस्तर पर रिवाल्वर और खून के निशान पाए गए हैं। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है कि, आखिर वारदात के पीछे की असली वजह क्या है? चिकित्सक के दो पुत्र हैं जो चिकित्सक हैं। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है।