Skoda Bumper Discount : अगर आप इस महीने गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए छूट पाने का सुनहरा मौका है। मई महीने में स्कोडा अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। यह छूट कुशाक मिडसाइज एसयूवी और स्लाविया सेडान पर दिया जा रहा है। यह 16 वेरीएंट्स में उपलब्ध है इनमें नकद छूट, पूरक 3-वर्ष/45,000 किमी रखरखाव पैकेज और विस्तारित वारंटी शामिल है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
Skoda Kushaq
कुशाक एसयूवी पर कुल 2.5 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से 20.49 लाख रुपये के बीच की है। कुशाक चार पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
Skoda Slavia
स्कोडा स्लाविया पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। सेडान की कीमत 11.63 लाख रुपये से 19.12 लाख रुपये के बीच है और इसमें कुशाक के समान चार पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं।