Skoda Kushaq Facelift : कार निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया ने स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट को कंपनी ने 20 जनवरी को लॉन्च किया गया था लेकिन उस समय कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत का ऐलान नहीं किया था। नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026, 21 मार्च को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इस कार की ऑफिशियल प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। अब कंपनी जल्द ही स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की कीमत का ऐलान करने जा रही है। नई स्कोडा कुशाक को कंपनी ने नए फीचर्स और नए डिजाइन के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो आने वाली 21 मार्च को स्कोडा अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की कीमत का ऐलान करेगी, जिसके बाद इस एसयूवी की डिलीवरी मार्च के अंत तक शुरू हो सकती है।
बुकिंग
बुकिंग की बात करें तो स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की बुकिंग भी पहले ही शुरू की जा चुकी है। ग्राहक केवल 15,000 रुपये की अमाउंट के साथ स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट को बुक कर सकते हैं।
वारंटी
नई कुशाक के साथ कंपनी चार साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इस वारंटी को छह साल तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा, इसमें चार साल का RSA (रोडसाइड असिस्टेंस) और दो साल/30,000 किलोमीटर के लिए चार फ्री लेबर सर्विस भी शामिल हैं।
फीचर्स
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में कंपनी की मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। इसमें नई ग्रिल के साथ क्रोम फिनिश और LED लाइट बैंड, अपडेटेड LED हेडलैंप और फॉग लैंप, कनेक्टेड टेललैंप और इल्यूमिनेटेड स्कोडा लोगो दिया गया है। साथ ही नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल कलर एम्बिएंट लाइटिंग, रियर सीट मसाज फीचर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Google AI बेस्ड वॉइस असिस्टेंट शामिल है.