Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Skoda Kylaq New Variant : स्कोडा काइलाक के नये वेरिएंट का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार, जानें कीमत और फीचर्स

Skoda Kylaq New Variant : स्कोडा काइलाक के नये वेरिएंट का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार, जानें कीमत और फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Skoda Kylaq New Variant :  वाहन प्रेमियों के बीच में स्कोडा काइलाक जाना पहचाना नाम है। ये कार एक वैल्यू फॉर मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। लुक की बात करें तो डिजाइन से लेकर स्पेस और परफॉरमेंस के मामले में अभी तक इस गाड़ी उम्मीद के सारे फीचर्स मिलते है। अब कंपनी काइलाक लाइनअप में एक नया वेरिएंट लाने पर विचार कर रही है जो क्लासिक और सिग्नेचर वेरिएंट के बीच जगह बनाएगा। वहीं कीमत की बात करें तो दोनों वेरिएंट के बीच 1.51 लाख रुपये का अंतर है, जिसमें से ज़्यादातर अतिरिक्त लागत बढ़ी हुई फीचर लिस्ट के कारण है।कंपनी ने साल के अंत तक इस कार के आने का संकेत दिए है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

रियर एसी वेंट
स्कोडा काइलाक के क्लासिक वेरिएंट के मुकाबले सिग्नेचर वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल, TPMS, 6.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड फोन मिररिंग, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, चार स्पीकर, रियर एसी वेंट, बैकसीट स्मार्टफोन पॉकेट और क्रोम डोर हैंडल मिलते हैं।

गियरबॉक्स
इसके अलावा, क्लासिक वेरिएंट 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है, जबकि सिग्नेचर को 6 स्पीड AT के साथ भी खरीदा जा सकता है।

इंजन
इंजन की बात करें तो इसमें स्कोडा का 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन है, जो 118 Bhp और 175NM देता है। यह एक दमदार इंजन है और हर मौसम में बिना थके और रुके प्रदर्शन करता है।

क्लासिक वेरिएंट काइलाक को 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले बाजार में जगह दिलाने के लिए मौजूद है। ऑटोमेकर ने माना है कि काइलाक की शुरुआती मांग की वजह से हमें निचले वेरिएंट में आना पड़ा , कई खरीदारों ने वाहन में रुचि दिखाई क्योंकि इस कार के आने से पहले स्कोडा की इस सेगमेंट में मौजूदगी नहीं थी।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement