Skoda Slavia Monte Carlo and Sportline trims : स्कोडा ने स्लाविया सेडान के लिए मोंटे कार्लो स्पोर्टलाइन ट्रिम्स लांच किया। इसकी शुरुआती कीमत 14.05 लाख रुपये है। मोंटे कार्लो ट्रिम में ब्लैक हाइलाइट्स हैं और इसकी कीमत टॉप-स्पेक प्रेस्टीज वेरिएंट से 20,000 रुपये कम है, इसे पहले रैपिड सेडान और कुशाक एसयूवी में देखा गया था।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
इनमें प्रेस्टीज के सभी फीचर शामिल हैं जैसे कि पावर्ड सनरूफ, ORVMs, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के लिए 380W सबवूफर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और 8-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर। इसके अलावा, मोंटे कार्लो की खासियत ग्रिल, बैज, डोर हैंडल, साइड स्कर्ट, रियर स्पॉइलर और बंपर पर ब्लैक हाइलाइट्स हैं। इसमें 16-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील भी हैं। मोंटे कार्लो के अंदर, एल्युमीनियम पैडल के साथ लाल और काले रंग की थीम है।
पावरट्रेन की बात करें तो यह तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ आते हैं, इसमें 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटो विकल्पों के साथ 115hp, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक के साथ 150hp, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है।