Skoda new Compact SUV : स्कोडा ऑटो इंडिया अपनी एक नई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है। हाल ही में इस कार की टेस्टिंग के दौरान एक झलक दिखी है। वर्तमान में स्कोडा भारत में कोडियाक, कुशाक, स्लाविया और सुपर्ब बेचती है। आने वाली एसयूवी लाइनअप में पांचवां मॉडल होने वाला है। नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन से होगा।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
रनिंग लैंप स्ट्रिप
सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि टेल लैंप का डिजाइन कुशाक जैसा होगा। हेडलैंप सेटअप एक स्प्लिट यूनिट है, जहां एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप स्ट्रिप ऊपर है जबकि मेन हेडलैंप नीचे हैं। आगे की तरफ स्कोडा की सिग्नेचर ग्रिल होगी। यह कुशाक और स्लाविया के साथ प्लेटफॉर्म MQB-A0-IN साझा करेगी।
पावर
अपकमिंग एसयूवी में 1.0-लीटर TSI पेट्रोल यूनिट होगा, जो 113 bhp की अधिकतम पावर और 178 Nm का पीक टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।