SLC X। vs IND: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। पडिक्कल ने 121 गेंदों में 103 रन बनाए और अपनी पारी में 14 चौके लगाए।
पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी एक दिन के ब्रांड प्रमोशन का कितना करते हैं चार्ज ? रकम उड़ा देगी होश
पडिक्कल ने रमेश मेंडिस की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। हालांकि सेंचुरी पूरी करने के तुरंत बाद वह रिटायर्ड आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। इस पारी के साथ उन्होंने टेस्ट टीम में नंबर-3 की जगह के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। दरअसल साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में नंबर-3 पर पडिक्कल के उतरने की संभावना काफी बढ़ गई है। इस स्थान के लिए ध्रुव जुरेल भी टीम के विकल्पों में शामिल हैं।
भारतीय पारी की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद केएल राहुल और पडिक्कल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़ दिए। राहुल ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। केशरा नुवांथा ने राहुल की पारी का अंत किया।
राहुल के जाने के बाद रवींद्र जडेजा ने पडिक्कल का साथ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद भारतीय पारी को झटके लगने लगे। ऋषभ पंत सिर्फ 2 रन बनाकर रमेश मेंडिस की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद मेंडिस ने ध्रुव जुरेल को भी 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। खबर लिखे जाने तक जड़ेजा 63 रन नाबाद, मानव सुथान 37 रन के स्कोर में है और भारत का स्कोर 250/4 पर है।
श्रीलंका क्रिकेट एकादश ने 363/8 पर पारी घोषित की
पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें
इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट एकादश ने अपनी पहली पारी 363 रन पर 8 विकेट के नुकसान के साथ घोषित की थी। रविंदु रसंथा ने टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 71 रन बनाए। निशान मदुष्का ने 66 और कप्तान सोनल दिनुषा ने 52 रन की पारियां खेलीं। इसके अलावा पवन रत्नायके ने 39, पसिंदु सूरियाबंदारा ने 35, रमेश मेंडिस ने 32 और अहान विक्रमसिंघे ने 31 रन जोड़े।
भारत की तरफ से स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
अब सभी की नजरें 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट पर हैं। पडिक्कल की इस शतकीय पारी ने टीम मैनेजमेंट के सामने नंबर-3 के विकल्प को लेकर तस्वीर जरूर कुछ हद तक साफ कर दी है।