Smartphone Charger Color : आज के समय लगभग हर कोई फोन का इस्तेमाल करता है, क्योंकि हमारे कई काम फोन से ही होते हैं, लेकिन फोन का इस्तेमाल करते समय हम कुछ बातों पर आमतौर पर ध्यान नहीं देते हैं, या उसके पीछे की वजह जानने की कोशिश ही नहीं करते हैं। जिसमें एक बात यह है कि आखिर क्यों फोन का चार्जर दो ही कलर यानि काले और सफेद मिलते है, जबकि फोन तो अलग-अलग बहुत सारे कलर ऑप्शन में मिलते हैं? अगर आप भी इसके पीछे की वजह नहीं जानते तो हम इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
दरअसल, फोन का चार्जर काले रंग का इसलिए होता है क्योंकि यह कलर बाकी कलर के मुकाबले में गर्मी को बेहतर सोखता है। इसके अलावा ब्लैक मटिरियल खरीदा जाए तो वह किफायती भी होता है। दूसरे कलर मटिरियल थोड़े महंगे होते हैं। यही कारण है कि चार्जर काले रंग के बनाए जाते हैं। शुरुआत में चार्जर सिर्फ ब्लैक कलर में ही आते थे, लेकिन अब व्हाइट कलर में भी इन्हें पेश किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि व्हाइट कलर के चार्जर जल्दी से गर्म नहीं होते हैं जिससे चार्जर की लाइफ ज़्यादा होती है।