Smartphone Hacking Alert : इंडियन कंप्यूटर रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि एंड्रॉयड डिवाइस के कुछ चिपसेट में एक बड़ी खामी है जिसका फायदा हैकर्स किसी भी वक्त आपके फोन को हैक कर सकते हैं। साइबर सुरक्षा एजेंसी ने Android Users को उन खामियों के बारे चेतावनी दी है जिनके के लिए हाल ही में Google और Qualcomm जैसी कंपनियों ने Security Patch जारी किया था। Samsung ने भी अपने फोन में मौजूद 9 खामियों को लेकर Security Patch जारी किया है।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
इंडियन कंप्यूटर रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने कहा है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android Operating System) के कई पार्ट्स में खामियां हैं जिनमें फ्रेमवर्क, सिस्टम, AMLogic, Arm कंपोनेंट, मीडियाटेक कंपोनेंट, क्वॉलकॉम कंपोनेंट, क्वॉलकॉम क्लोज सोर्स कंपोनेंट शामिल हैं। इन खामियों से एंड्रॉयड 12, 12L, 13 और 14 के यूजर्स प्रभावित हैं। साइबर सुरक्षा एजेंसी ने आगे कहा है कि इन खामियों से बचने के लिए आको अपने फोन या टैब को तुरंत अपडेट करना चाहिए, क्योंकि ब्रांड्स ने भी सिक्योरिटी पैच रिलीज कर दिए हैं। ऐसे में डिवाइस को अपडेट ना करना लापरवाही होगी और फोन की सिक्योरिटी खतरे में पड़ जाएगी।