Smriti Mandhana’s comeback in WBBL: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर विमेंस बिग बैश लीग (WBBL 2024) में खेलती हुई नजर आएंगी। ऑस्ट्रेलियन विमेंस टी20 लीग में स्मृति की दो साल बाद वापसी हो रही है। उन्होंने अपकमिंग सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलने का फैसला किया है।
पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
दरअसल, भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आखिरी बार 2021 में सिडनी थंडर्स के लिए खेलते हुए नजर आयी थीं। इसके बाद उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट और घरेलू क्रिकेट के कारण लीग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया था। अब उनकी दो साल बाद वापसी हो रही है। वह होबार्ट हरिकेंस और ब्रिसबेन हीट के लिए भी खेल चुकी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने डिफेंडिंग चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ प्री-ड्रॉफ्ट ओवरसीजन कॉन्ट्रैक्स साइन किया है। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। मंधाना के अलावा, भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को भी के ड्रॉफ्ट में शामिल किया गया है।
एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़ने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा, “मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए उत्सुक रहती हूं और स्ट्राइकर्स जैसी सफलता के इतिहास वाली टीम में योगदान देने के अवसर को लेकर उत्साहित हूं।”
स्मृति आगे ने कहा, “मैं ल्यूक के साथ काम करना जारी रखने के लिए रोमांचित हूं। हमारे पिछले अनुभव बहुत फायदेमंद रहे हैं और मैं इसे और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।”
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
बता दें कि विमेंस बिग बैश लीग में मंधाना के आंकड़े बेहतरीन हैं। उन्होंने कुल 38 मैचों में औसत 24.50 से 784 रन दर्ज बनाए हैं। इस लीग में उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है।