पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी व मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा (IPS) के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डण्डा हेड पुल के पास से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
गिरफ्तार अभियुक्त शाह आलम अंसारी पुत्र इस्लाम अंसारी, निवासी ग्राम सुकरौली टोला सिमालीपुर, थाना सोनौली, उम्र लगभग 30 वर्ष, के पास से 23 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 67/2025, धारा 8/22/23 दर्ज किया गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
शाह आलम अंसारी एक दुर्दांत तस्कर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं:
1. मु.अ.सं. 162/2016 – धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
2. मु.अ.सं. 226/2018 – धारा 60 आबकारी अधिनियम
3. मु.अ.सं. 130/2019 – धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट
4. मु.अ.सं. 13/2022 – धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट
इस बार पुनः उसी धारा में पकड़े जाने पर उसे न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया है।
संयुक्त टीम का गठन व नेतृत्व:
पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण और सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम बनाई गई थी।
पुलिस टीम में शामिल:
उ0नि0 शक्ति सिंह
उ0नि0 अरविंद कुमार
का0 सतीश कुमार
एसएसबी (66वीं वाहिनी) टीम:
पढ़ें :- UP MLC Election : भाजपा में बगावत, MLC देवेंद्र प्रताप सिंह, बोले- शिक्षकों को धमका रहे हैं अफसर, ये बर्दाश्त नहीं...
30नि0 सा0 खुमिंग लीन
सहा0 उ0नि0 चमार हेमाभाई
मु0आ0सा0 बसंता कुमार साहू
आ0सा0 कुन्दन कुमार
स्थान व समय:
घटना डण्डा हेड पुल के पास, दिनांक 02.07.2025, रात्रि 11:50 बजे की है।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि महराजगंज पुलिस और एसएसबी सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। ऐसे तस्करों पर कड़ी निगरानी और कठोर कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें :- video- दारोगा ने महिला डांसर को थप्पड़ मारा, आयोजक को मंच से धकेला; भीड़ भड़की तो लोगों पर पिस्टल तान दी