-सोनौली पुलिस चौकी के बगल से हो रही तस्करी-
पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
-भारत-नेपाल की मुख्य सीमा पर ही तस्करों के हौसले बुलंद
-एसएसबी,पुलिस व कस्टम कर्मियों के समक्ष होती है तस्करी
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चौकसी के दावे किए जाते हैं। बावजूद इसके यहां तस्करों के हौसले बुलंद हैं। मुख्य सीमा गेट व सोनौली पुलिस चौकी के बगल से दर्जनों महिला,पुरुष व बच्चे चीनी चाइनीज सेब कास्मेटिक सामान सुपारी, इलाईची व कपड़ा समेत विभिन्न सामानों की तस्करी खुलेआम करते हैं।
एसएसबी महिला-पुरुष जवान उन्हें पकड़ने का प्रयास करते हैं। लेकिन पुलिस व कस्टम कर्मियों द्वारा धरपकड़ में सहयोग न करने से पूरे दिन सीमा पर तस्करों की भाग-दौड़ मची रहती है। इसी तरह सोनौली के ने दो नंबर गली, एसएसबी रोड पर स्थित एक कालोनी के मार्ग श्यामकाट बागीचा फरेंदी तिवारी बाजार स्थल व केवटलिया सीमा से भी विभिन्न सामग्रियां सरहद आरपार हो रही हैं। बीते दिनों सोनौली के एसएसबी रोड स्थित विभिन्न गोदामों से ब्रान व कपड़ा चीनी लहसुन की बरामदगी हुई है। जो इस बात को साबित कर रही है कि सोनौली सीमा पर तस्करों का एक बड़ा साम्राज्य स्थापित हो गया.
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
तस्करी के अलावा नशीले प्रतिबंधित सामग्रियों के कारोबार के लिए सोनौली कस्बा आए दिन चर्चा में रहता है।
नौतनवा पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सोनौली में तस्करी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।