Mannat Snake Rescue: मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के मशहूर बंगले ‘मन्नत’ से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बंगले के परिसर में दो लंबे सांप दिखाई देने के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। इनमें से एक सांप करीब 8 फीट लंबा बताया जा रहा है, जिसका रेस्क्यू कर लिया गया।
पढ़ें :- नयनतारा का गंजा लुक देख फैंस रह गए हैरान, वायरल PHOTO के पीछे निकला चौंकाने वाला सच
जानकारी के मुताबिक, सांप ‘मन्नत’ के आंगन में सीढ़ियों के नीचे छिपा हुआ था। जब सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत वन्यजीव रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। रात करीब 8 बजे रेस्क्यूअर विक्की दुबे को सूचना दी गई, जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू के दौरान सांप को बेहद सावधानी से बाहर निकाला गया। जांच में सामने आया कि यह धामन यानी इंडियन रैट स्नेक था। यह सांप जहरीला नहीं होता, हालांकि इसकी लंबाई और आकार देखकर मौके पर मौजूद लोगों में डर का माहौल जरूर बन गया था। रेस्क्यू टीम ने सांप को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई थी। रेस्क्यू के दौरान दूसरा सांप भी परिसर से बाहर निकल गया। काफी तलाश के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका। सोशल मीडिया पर इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में है। वीडियो में रेस्क्यूअर सावधानी के साथ विशाल सांप को संभालते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- आसमान फटे चाहे धरती, लेकिन नहीं रुकनी चाहिए दोस्त की शादी! देखिये कैसे दूल्हे को पीठ पर बैठाकर उफनता नाला पार कराया
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी अहम रोल में दिखेंगे और ये मूवी इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, जिसके लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं।