Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ‘कमल कौर भाभी’ की हत्या, अस्पताल की पार्किंग में कार में मिली सड़ी-गली लाश

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ‘कमल कौर भाभी’ की हत्या, अस्पताल की पार्किंग में कार में मिली सड़ी-गली लाश

By santosh singh 
Updated Date

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा के भुच्चो स्थित अदेश अस्पताल (Adesh Hospital) की पार्किंग में बुधवार शाम एक कार से महिला की सड़ी-गली लाश मिली। इसके बाद इलाके हड़कंप मच गया। पुलिस जांच की तो मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी (Social media influencer Kanchan Kumari) के रूप में हुई है, जो ‘कमल कौर भाभी’ (Kamal Kaur Bhabhi) नाम से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव थीं। कंचन कुमारी लुधियाना के लछमन कॉलोनी की रहने वाली थीं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड था और उस पर 3.83 लाख फॉलोअर्स और 1,351 पोस्ट्स हैं।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंचन 9 जून को बठिंडा में किसी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने के लिए लुधियाना से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर सका। बुधवार शाम अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो पीछे की सीट पर एक महिला की लाश बरामद हुई, जो सड़ चुकी थी।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया


नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी) नरिंदर सिंह (City Superintendent of Police (City) Narinder Singh) ने बताया कि शव की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि “प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद शव को कार में लाकर फेंका गया है। शव की हालत खराब होने के कारण उस पर किसी चोट का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद भाई मणी सिंह सिविल अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ महीने पहले एक विदेशी गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर कंचन कुमारी (Kanchan Kumari) के कंटेंट को लेकर उनकी आलोचना की थी, जिसमें उन पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था। हालांकि, पुलिस अभी तक इस एंगल की पुष्टि नहीं कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में, उसे कथित तौर पर कनाडा स्थित आतंकवादी अर्श दल्ला से धमकी मिली थी, जिसने उसे “अनुचित” वीडियो पोस्ट करना बंद करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement