Solar Electric Car Eva : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियां को लांच किया है। Vayve मोबिलिटी ने आखिरकार भारत की पहली सोलर एनर्जी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार (Solar Electric Car Eva) को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस कार के लिए 3.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत तय की है। Eva तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिसमें 9 kWh, 12 kWh और 18 kWh शामिल हैं, जिनकी कीमत 3.25 लाख रुपए से लेकर 5.99 लाख रुपए तक जाती है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी ऑप्शन चुन सकते हैं। कार की अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटा है और यह मात्र 5 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की तेज रफ्तार पकड़ लेती है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
वेरिएंट्स
इस कार को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लांच किया गया है। ये 9 kWh, 12 kWh और 18 kWh श्रेणी में मिल जाएगी। कार की एक्स शोरूम प्राइस 3.25 लाख है, लेकिन इसके टॉप मॉडल की कीमत करीब 6 लाख रुपये रखी गई है।
शुरू हुई प्री-बुकिंग
कंपनी ने 5,000 रुपए के साथ कार की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इसके पहले 25,000 ग्राहकों को एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी और तीन साल की फ्री व्हीकल कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे। ऑप्शनल सोलर रूफ 3,000 किलोमीटर तक चार्जिंग भी ऑफर करने की ताकत रखता है।
फीचर्स
कार को एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस कार में लैपटॉप चार्जर, लिक्विड बैटरी कूलिंग, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, एपल कारप्ले TM और एंड्रॉइड ऑटो TM जैसे फीचर्स दिए गए हैं।