मैनपुरी। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं आए हैं। अगर राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ी तो कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब यूपी में उपद्रव नहीं उत्सव मनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होगा तो भारत भी आत्मनिर्भर बनेगा। सीएम के इस बयान पर सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने बयान दिया है कि कहीं न कहीं जो लोग आस्था और धर्म के विषय का प्रयोग करके वोट हासिल करना चाहते हैं।
पढ़ें :- SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब परडेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी का लाख ढिंढोरा पीट लें, साइबर अटैक ने खोली पोल
डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि ‘आस्था और धर्म का विषय निजी है और कहीं न कहीं जो लोग आस्था और धर्म के विषय का प्रयोग करके वोट हासिल करना चाहते हैं। श्रीमती यादव ने कहा कि यूपी की जनता उनकी मंशा जनता समझ गई है। मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश के लोग जागरूक हैं और आने वाले समय में वे ऐसी सरकार को वोट देंगे जो रोजगार देगी, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चला सकेगी, सड़कों का निर्माण करेगी और जो भ्रष्टाचार को रोकेगी।