लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर सपा और भाजपा के बीच जमकर सियासी तकरार जारी है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर तीखा हमला बोल रहे हैं। इन सके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ”कभी कांग्रेस तो कभी बसपा से हाथ मिलाते-मिलाते सपा खुद बदरंग हो चुकी है।” बता दें कि, केशव मौर्य अक्सर सपा सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते रहते हैं। इनका दावा है कि, उपचुनाव में सभी सीटें जीतने के साथ ही 2027 में 2017 को दोहराएंगे।
कभी कांग्रेस तो कभी बसपा से हाथ मिलाते-मिलाते सपा खुद बदरंग हो चुकी है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 30, 2024
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, उसमें कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर, मीरापुर, गाजियाबाद, मझावां, खैर, फूलपुर, कुंदरकी और सीसामऊ विधानसभा सीट शामिल है।