Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दामाद ने ससुराल में किया तांडव: पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए ससुर

दामाद ने ससुराल में किया तांडव: पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए ससुर

By शिव मौर्या 
Updated Date

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की ​चाकू से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बचाव करने आए ससुर और तीन साल के बेटे पर भी हमला किया, जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, चार साल पहले युवक ने लव मैरिज की थी।

पढ़ें :- विपक्ष के नेताओं का पुलता फूंकते समय आग की चपेट में आईं BJP विधायक अनुपमा जायसवाल, चेहरा झुलसा

ये सनसनीखेज वारदात नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव का है। 55 वर्षीय अंतू गुप्ता ने अपनी 22 वर्षीय बेटी प्रीति की शादी चार वर्ष पूर्व गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता से की थी। ससुराल में विवाद होने के कारण प्रीति कुछ महीनों से बेटे के साथ मायके में रहती थी। इस बीच आरोपी अमित गुप्ता अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी से बेटे को छीनने की कोशिश करने लगा। विवाद के दौरान उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

वहीं, चीख-पुकार सुनकर सास सुशीला देवी और ससुर अंतू गुप्ता पहुंचे तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुशीला देवी और प्रीति की मौके पर मौत हो गयी, जबकि अंतू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अंतू गुप्ता को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी अमित गुप्ता की तलाश कर रही है।

 

पढ़ें :- सहारनपुर बना यूपी का नया 'एग हब', अंडा उत्पादन में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
Advertisement