Sonakshi Sinha Desi Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून, 2024 को एक्टर जहीर इकबाल संग शादी की थी. जिसके बाद से ही वो चर्चा में रहती है. वहीं इन दिनों रमजान के पाक महीने चल रहे हैं. जिसमें उन्होंने देसी लुक में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें कुछ लोग तो उनकी काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनसे रोजे को लेकर सवाल कर रहे है.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने पति जहीर इकबाल संग अक्सर रोमाटिक तस्वीरें शेयर करती हैं. वहीं रमजान की शुरुआत होते ही एक्ट्रेस अपना देसी लुक फ्लॉन्ट करती दिखी. सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के चिकनकारी सूट में नजर आ रही हैं.
सोनाक्षी ने इस खूबसूरत अनारकली सूट के साथ एक येलो कलर का हैवी दुपट्टा ओढ़ा हुआ है. जिसे लहराते हुए वो पोज कर रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ये देसी लुक मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, ग्लोसी मेकअप और कानों में बड़े झुमके पहनकर पूरा किया है. सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘चांदनी रातें.’ ये तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘तू मेरा चांद है सोना.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘माशा अल्लाह.’