मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दिनों बॉलीवुड में दिवाली (Diwali) की धूम है। इस मौके पर हो रहीं दिवाली (Diwali) पार्टियों में जहीर और सोनाक्षी का अंदाज देखते बन रहा है। हर पार्टी में ये कपल अलग रौनक बिखेरता नजर आ रहा है। मगर, दिवाली (Diwali) से ठीक पहले आज सोमवार को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर देखा गया।
पढ़ें :- Viral-गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 Kiss, पुलिस ने ब्यॉफ्रेंड रोककर 5,500 रुपये का काटा चालान और दी ये सजा
पढ़ें :- सड़क किनारे बिखरी चॉकलेट-टॉफियां! देखते ही देखते जुट गई भीड़, बैग और बोरियों में भरकर ले गए लोग
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी के बाद साथ में यह पहली दीपावली (Diwali) है। ऐसे में कपल के लिए यह त्योहार खासतौर से स्पेशल है। मगर, दिवाली (Diwali) से ठीक पहले कपल कहीं रवाना हुआ है। आज सोमवार को उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। सोनाक्षी ब्लू कुर्ता और जींस में नजर आईं। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज भी दिए।