Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sonakshi- Zaheer honeymoon pic: सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल ने शेयर की हनीमून की अनसीन तस्वीरें, जरा संभल कर देखें

Sonakshi- Zaheer honeymoon pic: सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल ने शेयर की हनीमून की अनसीन तस्वीरें, जरा संभल कर देखें

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sonakshi- Zaheer honeymoon pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने घर पर फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में सिविल मैरीज की थी वहीं अब ये कपल हनीमून पर रोमांस एंजॉय (Enjoy romance on honeymoon) कर रहा है.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

बीते दिन यानी मंगलवार को, सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने हनीमून की कुछ ड्रीमी तस्वीरें शेयर की थी जो अब काफी वायरल हो रही हैं.  वहीं जहीर ने एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया है कि हनीमून पर सोनाक्षी उन पर चिल्लाने वाली थीं लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस को हंसा दिया.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज में हैं. न्यूली वेड कपल अब हनीमून पर निकले हैं. वहीं सोनाक्षी ने अपने इंस्टा पर पति जहीर संग अपने रोमांटिक हनीमून की झलक भी शेयर की है.

पहली तस्वीर में न्यूली वेड कपल सनसेट को एंजॉय करते हुए एक प्यारी सी सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में सोनाक्षी पूल के किनारे बैठी हैं और जहीर ने उन्हें पकड़ा हुआ है. हालांकि सोनाक्षी ने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन एड नहीं किया है लेकिन ये फोटोज उनके प्यार को बयां कर रही हैं.

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

इसके अलावा, जहीर ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे सिंपल ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं और सोनाक्षी बेकाबू होकर हंसती नजर आ रही हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “वह मुझ पर चिल्लाना चाहती थी लेकिन मैंने उसे हंसा दिया.” उन्होंने इसे हसबैंड हैक्स हैशटैग किया है.

क्लिप में सोनाक्षी को मुंह पर हाथ रखकर हंसते हुए दिखाया गया है. एक अन्य फोटो में कैप्शन दिया गया, ‘कितना खूबसूरत दिन है,” इस तस्वीर में सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ पोज देती हुई नजर आईं. स्पेशल डे के लिए, वह ब्राउन कलर की स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं और जहीर ने व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पहना हुआ था.

 

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
Advertisement