Sonakshi Zaheer Wedding: बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अब मिस से मिसेज बन गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग रजिस्टर मैरिज करके मैरिड लाइफ की शुरुआत की है। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने सादगी से अपने बांद्रा स्थित घर में जहीर संग रजिस्टर मैरिज की। फिर शाम में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट (Grand Reception Party Host) की।
पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आए ऋचा चड्ढा-अतुल कुलकर्णी समेत ये सेलेब्स
सोनाक्षी के रिसेप्शन में इंडस्ट्री के कई मशहूर स्टार्स सम्मिलित हुए थे। दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने भी जश्न की रौनक बढ़ाई। वही अब फंक्शन का एक एडोरेबल इनसाइड वीडियो (Adorable Inside Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुशी से गदगद हो जाएगा।
वायरल वीडियो में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा नई दुल्हन सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की नजर उतारती नजर आ रही हैं। रेखा सोनाक्षी (Rekha Sonakshi) को खूब लाड करती हैं। रेखा न्यूलीवेड कपल सोनाक्षी एवं जहीर को ढेर सारी दुआएं भी देती नजर आई। सोनाक्षी पर प्यार लुटाते हुए रेखा भावुक भी हो गईं।
रेखा की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। भावुक होते हुए वो सोनाक्षी से बोलीं- मैं बहुत खुश हूं। रेखा जब सोनाक्षी पर प्यार लुटा रही थीं तब उनके दूल्हे राजा जहीर इकबाल मुस्कुराकर दोनों को देखते रहे। सोनाक्षी की मां भी पास खड़ी मुस्कुराती दिखाई दी। रेखा जिस प्रकार सोनाक्षी पर प्यार लुटा रही हैं वो देखकर प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों की बॉन्डिंग प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है।