Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सोनम वांगचुक की पत्नी, बोलीं- पूरा लद्दाख डीजीपी के आरोपों की निंदा करता है…,हम पूछते हैं कि CRPF को गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

सोनम वांगचुक की पत्नी, बोलीं- पूरा लद्दाख डीजीपी के आरोपों की निंदा करता है…,हम पूछते हैं कि CRPF को गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के खिलाफ लद्दाख पुलिस (Ladakh  Police) के तरफ से लगाए गए आरोपों पर उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो (Gitanjali J Angmo)  ने सख्त ऐतराज जताया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक ( DGP)  के बयानों को झूठा बताया है। डीजीपी (DGP)  की गढ़ी गई कहानी बताते हुए गीतांजलि जे. अंगमो (Gitanjali J Angmo) ने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके जरिए किसी को फंसाकर मनमर्जी करने की कोशिश हो रही है।

पढ़ें :- अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वारदात में शामिल दो शूटर, DGP बोले-सभी आरोपियों पर होगी कार्रवाई

गीतांजलि ने कहा कि हम डीजीपी ( DGP) के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि पूरा लद्दाख इन आरोपों को खारिज करता है। ये एक बनावटी कहानी है, ताकि किसी को बलि का बकरा बनाया जा सके और वे जो चाहें वो कर सकें।

पढ़ें :- UP News : 46 साल चली दरोगा से इंस्पेक्टर बनने की कानूनी लड़ाई, सेवानिवृत्ति के बाद 85 की उम्र में जीती, कोर्ट ने पदोन्नति का लाभ देने का दिया आदेश

उन्होंने सवाल उठाया कि सीआरपीएफ (CRPF) को गोली चलाने का आदेश किसने दिया? अपने ही नागरिकों पर गोली कौन चलाता है? खासकर वहां, जहां कभी हिंसक प्रदर्शन नहीं हुए। गीतांजलि का कहना है कि सोनम वांगचुक का इस पूरी घटना से कोई लेना-देना नहीं था। वे तो उस समय किसी और जगह शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे थे। वे वहां मौजूद ही नहीं थे, तो वे किसी को कैसे उकसा सकते हैं?

आरोप लगाया कि प्रशासन का मकसद छठे शेड्यूल को लागू न करना है, और इसके लिए एक झूठा नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। डीजीपी जो कुछ भी कह रहे हैं, वो एक एजेंडे का हिस्सा है। वे किसी भी हालत में छठी अनुसूची लागू नहीं करना चाहते और अब किसी को बलि का बकरा बना रहे हैं।

Advertisement