पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सोनौली विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक शक्ति सिंह और कांस्टेबल सूरज यादव की टीम ने मु0अ0सं0 143/2022 से संबंधित धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के मामले में वांछित वारंटी रामविलास (51) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार रामविलास पुत्र अपारवल, वार्ड नंबर चार, कैलाश नगर, माधवनगर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज का निवासी है। उसे रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।