पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली कस्बे में स्थित माता काली के मंदिर परिसर में स्थापित श्री हनुमान जी के मंदिर को हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पूरी तरह से सजाया गया। पूरे विधि विधान के साथ हनुमान जी की पूजन अर्चना की गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इसके उपरांत नगर के समाजसेवी का सम्मान भी किया गया।
पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
सोनौली कस्बे के काली मंदिर पर मंगलवार को आयोजित भंडारा एवं हनुमान जयंती कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद पर हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
इसके उपरांत मंदिर में दान करने वाले दानवीरों को हनुमान सेवा समिति के बैजू यादव द्वारा सम्मानित किया गया और भव्य भंडारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्य रूप से सोनौली नगर पंचायत के युवा समाजसेवी बैजू यादव,नंद गोपाल मद्धेशिया,प्रकाश जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल, पंकज जायसवाल, नितिन मद्धेशिया, राजकुमार नायक, राजू पटवा, सूरज जायसवाल, आकाश अग्रहरि, प्रवीण मद्धेशिया, गंगा प्रजापति, मुन्ना कौशल, अजय जायसवाल दिलीप यादव, संतोष अग्रहरि, सागर जायसवाल सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे.
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य