पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। भाजपा नेता रवि वर्मा के नेतृत्व में आदर्श नगर पंचायत सोनौली के विभिन्न वार्डों में हाई मास्ट लाइट की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकन का कार्य किया गया।
पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 9 तथा वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सहित कुल छह स्थानों पर चिन्हांकन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इन हाई मास्ट लाइटों की स्थापना से रात्रि काल में आवागमन करने वाले नागरिकों को सुविधा मिलेगी। साथ ही, बेहतर रोशनी के कारण अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलने की संभावना है।
विकास कार्य की जानकारी मिलते ही नगरवासियों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया। नगरवासियों का कहना है कि हाई मास्ट लाइट लगने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।