Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sonauli-सोशल मीडिया पर असलहा लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर बरामद

Sonauli-सोशल मीडिया पर असलहा लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर बरामद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ रील बनाकर वायरल करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में सोनौली थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार तड़के दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

चौकी प्रभारी बृजभान यादव, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह व विशाल सिंह की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम जारा पोखरा के पास सुबह करीब 5:35 बजे दोनों युवकों को घेराबंदी कर दबोचा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

मोहम्मद आरिफ, पुत्र अब्दुल इस्लाम, निवासी वार्ड नं. 1, अम्बेडकर नगर, थाना सोनौली, उम्र लगभग 22 वर्ष

सुदीप साहनी, पुत्र हरिश्चन्द्र साहनी, निवासी सेमरहना, थाना बरगदवा, उम्र लगभग 18 वर्ष

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

पुलिस ने उनके पास से 0.22 बोर की एक अवैध रिवॉल्वर बरामद की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर उसे वायरल करते थे।

कानूनी कार्यवाही:

इस बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मुकदमा संख्या 66/2025, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय, महराजगंज के समक्ष पेश किया गया।

Advertisement