Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनिया गांधी की बुक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च, बोलीं- लोगों के प्यार से अभिभूत,मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया था, जो सच नहीं है…’

सोनिया गांधी की बुक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च, बोलीं- लोगों के प्यार से अभिभूत,मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया था, जो सच नहीं है…’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकक्षा का सोमवार को विमोचन हुआ। उनकी किताब का नाम ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ है। इसका आसान हिंदी अर्थ है- ‘अपनापन: प्यार का एक सफर’। सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में किताब लिखने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। मुझे किताब लिखने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका ने प्रेरित किया। शुरू में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था।

पढ़ें :- वकील, बोला-CJI कुर्सी पर आप बैठने के लायक नहीं, चीफ जस्टिस ने सुनवाई के लिए इंतजार करने को कहा था

किताब लिखने की वजह क्या बताई?

सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने यह किताब इसलिए लिखी, क्योंकि उनके परिवार के बारे में वर्षों से बहुत कुछ कहा गया, जिसमें से काफी बातें उनके मुताबिक वास्तविकता से दूर थीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सास इंदिरा गांधी, पति राजीव गांधी और बेटे राहुल गांधी के बारे में भी कई ऐसी बातें कही गईं, जो सही नहीं थीं। उन्होंने कहा कि लोगों के सामने अपने परिवार और अपने जीवन का पक्ष रखने की इच्छा ही इस किताब को लिखने की बड़ी वजह बनी। इससे पहले भी सोनिया गांधी ने कहा था कि वह अपने परिवार को वैसे पेश करना चाहती थीं जैसे उन्होंने उन्हें देखा और जाना।

 

उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके लिए अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित किया। लंबे समय तक अपने निजी जीवन को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने के कारण संस्मरण लिखना उनके लिए कठिन था, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें लगा कि अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी है। उन्होंने पुस्तक को राजनीतिक किताब के बजाय एक व्यक्तिगत संस्मरण बताया है, जिसमें राजनीति, पृष्ठभूमि की तरह मौजूद है।

किताब को मिली प्रतिक्रिया पर सोनिया गांधी ने कहा कि लोगों ने जिस तरह स्नेह और अपनापन दिखाया है, उससे वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि पाठकों की टिप्पणियों, किताब खरीदने में दिखाई गई दिलचस्पी और आलोचकों की प्रतिक्रियाओं ने भी उन्हें छुआ है। सोनिया गांधी ने आलोचना को जरूरी बताते हुए कहा कि कुछ टिप्पणियां काफी तीखी या खराब स्वाद वाली होती हैं, जबकि कुछ आलोचनाएं वास्तविक और ईमानदार होती हैं, जिनमें लोग साफ तौर पर बताते हैं कि उन्हें क्या सही लगा और क्या नहीं?

पढ़ें :- SIR पर चुनाव आयोग से कांग्रेस पूछेगी 48 सवाल, सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मांगी, कहा- CEC और दोनों आयुक्त अलग-अलग दें जवाब

परिवार के बारे में बहुत बातें कही गई, जो सच नहीं है

सोनिया गांधी ने आगे कहा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया. शुरुआत में यह मुश्किल था, लेकिन जब से मैंने शुरू किया, यह एक तरह का धमाका था। यह किताब लिखने का एक कारण यह है कि सास, पति, मेरे बच्चे और मेरे बारे में बहुत सी ऐसी बातें कही जा रही हैं, जो सच नहीं हैं।

सोनिया गांधी ने कहा, उनके पास कभी डायरी नहीं थी, लेकिन नोट्स थे। बिलॉन्गिंग टाइटल पर उन्होंने कहा, यह एक ऐसा शब्द है जो किताब में बार-बार आता है। यह इस बारे में है कि मैं कितनी मेहनत से किसी से जुड़ने की कोशिश करती हूं। यह एक्सेप्टेड होने, किसी से जुड़ने की कोशिश है। यह भारत में लड़कियों का मामला है, जब वे शादी करके अपने पति के घर में जाती हैं।

सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि उनके पिता से बातचीत करने पहुंचे राजीव बहुत ही नर्वस थे। जब उनकी राजीव से शादी हुई थी और वह भारत में केवल राजीव को जानती थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बारे में लिखना बहुत कठिन था।

544 पेज की यह किताब हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने पब्लिश की है। मेमोरियल में सोनिया गांधी ने कई घटनाओं के बारे में लिखा है। उन्होंने अपने पति राजीव गांधी की हत्या, कैंसर से अपनी लड़ाई और 2004 में प्रधानमंत्री पद क्यों नहीं लिया, जैसी कई बातों का जिक्र किया है।

जानें कार्यक्रम में कौन-कौन पहुंचे?

पढ़ें :- कांग्रेस, बोली-'वोट चोरी' उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में नहीं दिया कोई जवाब, ये रहे 48 सवाल

‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और भाजपा नेता अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे। किताब 10 नवंबर को जारी हुई थी और जारी होने के बाद से इसे बाजार में काफी दिलचस्पी मिली है। हार्पर कॉलिन्स के मुताबिक संस्मरण की मांग तेज रही है, जबकि बुक स्टोर मालिकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी मजबूत बिक्री के संकेत मिले हैं।

विमोचन कार्यक्रम में विपक्ष के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं।

Advertisement